"Computer Software" क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं?

computer software kya hai?


कंप्यूटर अपने आप में सिर्फ एक मशीन है बगैर सॉफ्टवेयर के इसको चलाना बहुत ही कठिन कार्य है यह स्वयं अपना कार्य करने में सक्षम नहीं हैं इसमें कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ती है,सॉफ्टवेयर किसी भी मशीन से संपर्क बनाकर उसको चलाने में हमारी मदद करता है और समझने में हमारे लिए सहायक है Computer Software क्या है और यह कैसे काम करता है आइये जानते हैं - 


जानें - कंप्यूटर किसे कहते हैं?                कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है?


Computer Software क्या है ?

Computer Software एक प्रकार से Computer Program का एक समूह होता है जो Computer System के कार्यों को निरात्रित करता है,यह प्रोग्रामिंग भाषा में लिखे गए निर्देशों की वह श्रृंखल है जो Computer Hardware से संपर्क बनाकर कंप्यूटर के कार्यों को करने में सहायता करता है,


सॉफ्टवेयर एक ऐसी चीज है जिसको हम अपने हाथो से स्पर्श नहीं कर सकते हैं और न ही इसे देख सकते है,यह एक ऐसी प्रोग्रामिंग है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में किसी भी कार्य को बड़ी आसानी से कर सकते है,जो हमारी अनेकों कार्यों में व कंप्यूटर की हार्ड भाषा को समझने में हमारी मदद करता है और कंप्यूटर के प्रयोग में हमारा कार्य बहुत ही आसान कर देता है। 



Computer Software के प्रकार 



कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का प्रयोग बहुत से कामो के लिए किया जाता है और सभी अलग-अलग कामो के हिसाब से सॉफ्टवेयर अलग अलग होते है इसके उपरांत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को उनकी कार्यों के अनुसार दो भागो में बाँटा गया है-


           1- System Software 

           2- Application Software 



1- System Software क्या होते हैं ?

यह उन प्रोग्राम का एक समूह होता है जो कंप्यूटर को चलाने तथा उसको नियंत्रित करने व उसके बहुत से भागो की देखभाल करने के लिए इस्तेमाल किये जाते है,कंप्यूटर की भाषा बहुत ही जटिल होती है System Software कंप्यूटर की हार्ड भाषा को आसान भाषा में बदलकर उसको लोगो के उपयोग करने योग्य बना देते हैं, यह मशीन की सभी क्षमताओं को और भी अच्छे से उपयोग करने के लिए प्रोग्राम किये जाते है और इनकी मदद से एक व्यक्ति बड़ी ही आसानी से कंप्यूटर का उपयोग आसान भासा में कर सकता है यह कई प्रकार के होते है -


1- Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम)

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का मुख्य सॉफ्टवेयर होता है यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो कंप्यूटर हार्डवेयर से सम्बन्ध बनाकर कंप्यूटर के संचालन में मदद करता है,और यह कंप्यूटर व उपयोगकर्ता के बीच एक माध्यम की तरह काम करता है,इसके द्वारा एक उपयोगकर्ता कंप्यूटर के पुरे सिस्टम को बड़ी आसानी से ऑपरेट कर सकता है और इसके द्वारा दूसरे कंप्यूटर प्रोग्राम भी संचालित किये जाते हैं, 


उदाहरण के लिए Operating system को निम्न प्रकार से ब्यक्त किया जा सकता है-


Windows 

Android 

I.O.S 

Linux    


2- Language Translator (भाषा अनुवादक)

Computer programming की भाषा बहुत ही जटिल होती है इसको समझने के लिए हमें इन सॉफ्टवेयर की मदद की आवश्यकता होती है इनकी मदद से हम कंप्यूटर में किसी भी प्रोगरामिंग भाषा को समझने में सक्षम होते है, यह ऐसे प्रोग्राम होते है जो कंप्यूटर प्रोग्रामों की भाषाओं को समझकर उनका अनुवाद कंप्यूटर कि मशीन लेवल भाषा में कर देते है,जिसकी मदद से हम कंप्यूटर प्रोग्राम की प्रोगरामिंग भाषा को इंसानो के समझने योगय बना देत्ते है. भाषा अनुवादक सॉफ्टवेयर मुख्यतः तीन प्रकार के होते है-


1- Assembler (असेम्बलर)

या वे प्रोग्राम होते है जो कंप्यूटर की assembly भाषा में लिखे हुए प्रोग्राम को कंप्यूटर की मसीनी भाषा में बदल देते है या उनका अनुवाद कर देते है। 

 


2- Compiler (कम्पाइलर) 

यह वह computer की high level भाषा में लिखे गए प्रग्रामों को कंप्यूटर की मसीनी भाषा में बदलने का काम करता है। 



3- Interpreter (इंटरप्रेटर)

यह भी compiler की तरह high level भाषा को मसीनी भाषा में बदलने का काम करता है लेकिंग यह एक बार में केवल एक ही लाइन का अनुवाद करने में सक्षम है। 


जानें - कंप्यूटर की सभी जनरेशन क्या है?


2- Application Software क्या होते हैं?

Application software उन प्रोग्राम को कहा जाता है जो क्प्म्पुटर में किसी भी कार्य को करने के लिए Program जाते है जिनकी मदद से हम कंप्यूटर के अंदर किसी एक विशेष कार्य को कर सकते है जैसे पेंटिंग, राइटिंग, डिजाइनिंग इत्यादि, Application Software मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं -


1- सामन्य उद्देशीय सॉफ्टवेयर 

सामान्य उद्देशीय सॉफ्टवेयर उन प्रोग्रामों का एक समूह होता है जिनको यूजर अपने कार्यों की आवश्यकतानुसार अपने सामान्य उद्देश्य के लिए को पूरा करने के लिए प्रयोग करता है, उदाहरण के लिए- 


वार्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर

इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट

टैली,फोटोशॉप 

पेजमेकर 

 

2- विशिष्ट उद्देशीय सॉफ्टवेयर 

यह उन सॉफ्टवेयर का समूह होता है जिनको किसी विशेष प्रकार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रोग्राम किया जाता है, इस प्रकार के सॉफ्टवेयर का एक ही उद्देश्य होता है इनके जो निर्भर करता है कार्य किस प्रकार का है उससे सम्बंधित सभी कार्यों को करने के लिए इन सॉफ्टवेयर को प्रोग्राम किया जाता है, उदाहरण के लिए-


एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर

इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम



Computer सॉफ्टवेयर की विशेषताएँ

 कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की विशेषताओं को निम्नलिखित प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है -

1- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को छू नहीं सकते हैं सिर्फ इसको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग द्वारा डिजाइन करके प्रयोग में लगे जा सकते है। 


2- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को बनाने में न ही किसी प्रकार का कोई कच्चा मॉल लगता है और न ही कोई उत्पादन करने वाले उपकरण की आवश्यकता है इस हम कंप्यूटर प्रोग्रामिंग द्वारा प्रोग्राम कर सकते हैं। 


3- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंप्यूटर और कंप्यूटर यूजर के बीच कार्यों को करने में सहायता प्रदान करते हैं व इनकी सयहता से कंप्यूटर में कार्य करना बहुत ही सरल हो जाता है। 


4- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को चलाने तथा उसको नियंत्रित करने में उपयोगकर्ता लो सहायता करते हैं। 


5- सॉफ्टवेयर न ही टूट सकते है और न ही पुराने हो सकते हैं समय के साथ इनमे परिवर्तन करके इनको फिर से प्रयोग करने लायक बनाया जा सकते है। 


6- सॉफ्टवेयर क्रैश या इनमे कोई खराबी आ जाने पर इनको फिर से प्रोग्राम करके बड़ी आसानी के साथ सुधारा जा सकते है तथा इन्हे फिर से कार्य करने के योग्य बनाया जा सकता है। 

Read Also :